दिल्ली में आतंकी साजिश का पर्दाफाश, ISI हैंडलर के संपर्क में थे चार आरोपी; हथियार भी बरामद

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राजधानी में बड़े आतंकी हमले की साजिश का खुलासा करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, सभी आरोपी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े हैंडलर शहजाद भट्टी के संपर्क में थे और उसके निर्देश पर काम कर रहे थे।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान शुभदीप सिंह, गुरजंत सिंह, सज्जन सिंह और गगनप्रीत के रूप में हुई है। इनमें तीन आरोपी पंजाब से और एक दिल्ली से पकड़ा गया। उनके कब्जे से दो विदेशी पिस्तौल, नौ जिंदा कारतूस और कई मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

Advertisement

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों को विदेशी मोबाइल नंबरों के जरिए पाकिस्तान में बैठे हैंडलरों से जोड़ा गया था, ताकि सुरक्षा एजेंसियों की नजर से बचा जा सके। उन्हें दिल्ली के संवेदनशील स्थानों, धार्मिक स्थलों और पुलिस प्रतिष्ठानों की रेकी करने के साथ फायरिंग जैसी वारदात को अंजाम देने का जिम्मा भी सौंपा गया था।

Advertisement

स्पेशल सेल को इस मॉड्यूल की गतिविधियों की खुफिया सूचना मिलने के बाद तकनीकी निगरानी और कई राज्यों में चलाए गए अभियान के दौरान चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जांच जारी है और पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तथा पूरे आतंकी मॉड्यूल की कड़ियों को खंगाल रही है।

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post