संस्थापक स्व. डॉ. गायत्री अवस्थी शर्मा का 88वां जन्मदिवस श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया

वाराणसी, एस.बी.एस.एस. इंटर कॉलेज एवं सेंट के.सी. मेमोरियल इंग्लिश स्कूल, सूरजकुंड नई सड़क में विद्यालय की संस्थापक स्व. डॉ. गायत्री अवस्थी शर्मा का 88वां जन्मदिवस श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में समारोहपूर्वक मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर रवि नंदन तिवारी एवं प्रधानाचार्या तृप्ति तिवारी द्वारा संस्थापक स्व. डॉ. गायत्री अवस्थी शर्मा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

इस अवसर पर डायरेक्टर रवि नंदन तिवारी ने अपने संबोधन में स्व. डॉ. गायत्री अवस्थी शर्मा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन से जुड़े प्रेरणादायी संस्मरण साझा किए। उन्होंने कहा कि उनकी शिक्षा के प्रति समर्पित सोच और समाज सेवा की भावना आज भी विद्यालय परिवार के लिए प्रेरणा का स्रोत है।समारोह के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने संस्थापक के जन्मदिवस पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों द्वारा प्रस्तुत बर्थडे सॉन्ग पर भावपूर्ण नृत्य ने उपस्थित सभी लोगों को भावविभोर कर दिया।

Advertisement

इसके बाद नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगी वेशभूषा में फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी बच्चों को प्रधानाचार्या तृप्ति तिवारी ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय की कोऑर्डिनेटर रमा श्रीवास्तव ने किया। समारोह में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Advertisement

Advertisement




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post