संत रघुवर नगर स्थित यादव बंधु धर्मशाला का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाने की तैयारी, बैठक में बनी रूपरेखा

वाराणसी। संत रघुवर नगर स्थित यादव बंधु धर्मशाला के स्थापना दिवस समारोह को भव्य एवं गरिमामय ढंग से मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में यादव समाज के लोगों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें स्थापना दिवस समारोह की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में धर्मशाला को समाज के लोगों के लिए अधिक से अधिक उपयोगी बनाने, सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा स्थापना दिवस पर आने वाले अतिथियों के स्वागत एवं सम्मान की व्यवस्था सहित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित लोगों ने समारोह को सफल बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव भी दिए और सभी से सक्रिय सहयोग का आह्वान किया।बैठक में अशोक यादव, विनोद यादव, पारस यादव, जय प्रकाश यादव, प्रकाश यादव, ई. अशोक यादव सहित यादव समाज के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

Advertisement

Advertisement






Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post