लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के उद्घाटन को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन लागू, कई मार्गों पर बदली व्यवस्था

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के उद्घाटन समारोह के मद्देनजर सोमवार को राजधानी में विशेष यातायात व्यवस्था लागू की गई है। कार्यक्रम के दौरान वीवीआईपी आवागमन को देखते हुए पुलिस ने कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन और भारी वाहनों के प्रवेश पर अस्थायी रोक लगाने का निर्णय लिया है। आम लोगों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की गई है।

प्रशासन के अनुसार, समारोह समाप्त होने तक निर्धारित मार्गों पर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित रहेगी। विभिन्न स्थानों पर यातायात पुलिस की तैनाती की गई है ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और यातायात सुचारु रूप से संचालित किया जा सके।

Advertisement

सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से लखनऊ और कानपुर के बीच यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा। साथ ही दोनों शहरों के बीच बेहतर संपर्क स्थापित होने से व्यापार, उद्योग और आवागमन को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

Advertisement

Advertisement




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post