“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

उत्तर प्रदेश सरकार के “एक पेड़ मां के नाम” अभियान एवं वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के तहत वाराणसी नगर निगम के वार्ड संख्या 39 में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छायादार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।

वार्ड पार्षद श्याम भूषण शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के आह्वान पर प्रदेश में बड़े स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य उत्तर प्रदेश को अधिक हरित, स्वच्छ और पर्यावरण संतुलित बनाना है। उन्होंने बताया कि मिशन छाया, समृद्धि वन, समरस वन और कपि वन जैसे अभियानों के माध्यम से अलग-अलग क्षेत्रों में पौधरोपण को बढ़ावा दिया जा रहा है।उन्होंने नागरिकों से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प ले। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण बचाने का प्रयास नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव है।

Advertisement

Advertisement

Advertisement


Post a Comment

Previous Post Next Post