बुलानाला क्षेत्र में नशे की हालत में मिले एक विदेशी युवक की पुलिस ने मदद करते हुए उसे कबीर चौरा स्थित शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार, युवक की हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार दिलाया गया।
बताया जा रहा है कि युवक को आज फ्लाइट से विदेश रवाना होना है। पुलिस ने मानवीय पहल करते हुए उसका सामान, जो घटनास्थल के पास था, ई-रिक्शा के माध्यम से अस्पताल तक पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक की स्थिति सामान्य बताई गई। पुलिस की इस मदद की स्थानीय लोगों ने सराहना की।
![]() |
| Advertisement |
![]() |
| Advertisement |
![]() |
| Advertisement |
Tags
Trending



