भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता कर संगठन की आगामी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि विपक्ष तुष्टिकरण की राजनीति कर समाज को बांटने का प्रयास कर रहा है।
प्रकाश पाल ने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के संकल्प के साथ काम कर रही है। उन्होंने बताया कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करेगा और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पिछड़े वर्गों तक पहुंचाने के लिए अभियान चलाएगा। उन्होंने विपक्ष पर भाजपा के खिलाफ दुष्प्रचार करने का भी आरोप लगाया।
![]() |
| Avertisement |
![]() |
| Advertisement |
![]() |
| Advertisement |
Tags
Trending



