प्रधानमंत्री की खेल सुविधाओं की सौगात का असर अब धरातल पर दिखने लगा है। अंतरराष्ट्रीय मानकों पर तैयार सिगरा स्टेडियम में NCEO (नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) में प्रवेश के लिए देशभर से पहुंचे पहलवानों का स्किल टेस्ट शुरू हो गया है।
इस चयन प्रक्रिया में 30 महिला और 111 पुरुष कुश्ती खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के चयन के लिए द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित प्रशिक्षक भी वाराणसी पहुंचे हैं, जो खिलाड़ियों की क्षमता और तकनीकी दक्षता का मूल्यांकन कर रहे हैं।
![]() |
| Advertisement |
NCEO के माध्यम से पूर्वांचल में कुश्ती के साथ-साथ बॉक्सिंग, तलवारबाजी और शूटिंग जैसे खेलों के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। सिगरा स्टेडियम में चल रही इस प्रक्रिया से खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
![]() |
| Advertisement |
![]() |
| Advertisement |
Tags
Trending



