अयोध्या पहुंचे फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने राम मंदिर में कथित दान चोरी के मामले पर कहा कि इस घटना से न तो राम मंदिर की गरिमा कम होगी और न ही भगवान रामलला के प्रति लोगों की आस्था में कोई कमी आएगी। उन्होंने कहा कि चोर हर जगह हो सकते हैं, लेकिन कुछ लोगों की हरकतों से मंदिर की पवित्रता और सम्मान पर कोई असर नहीं पड़ता।
अपनी नई फिल्म 'श्रीराम भूमि' की शूटिंग के लिए अयोध्या पहुंचे अनुपम खेर ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी और फिर रामलला के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि जिस राम मंदिर के निर्माण में 500 वर्षों का संघर्ष और करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी है, उसका सम्मान किसी चोरी की घटना से कम नहीं हो सकता। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि यदि किसी के घर में चोरी होती है तो दोष चोर का होता है, घर का नहीं। इसलिए पूरे हिंदू समाज को भी इस बात को समझना चाहिए।
![]() |
| Advertisement |
दान चोरी के मुद्दे पर अनुपम खेर ने कहा कि श्रद्धालुओं ने भगवान को दान किसी सौदे या रिश्वत के रूप में नहीं दिया था कि बदले में भगवान उसकी सुरक्षा करेंगे। इसलिए इस तरह की घटनाओं से लोगों की श्रद्धा पर सवाल नहीं उठने चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान के प्रति आस्था किसी घटना से कम नहीं होती। अनुपम खेर ने कहा कि अयोध्या आकर उन्हें हमेशा आध्यात्मिक शांति मिलती है। उन्होंने बताया कि उनके दादा भी अयोध्या आया करते थे और वह स्वयं प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भी शामिल हुए थे।
![]() |
| Advertisement |
यहां श्रद्धालुओं की भीड़ और उनकी भक्ति देखकर उनकी आंखें नम हो जाती हैं। उन्होंने बताया कि उनकी नई फिल्म 'श्रीराम भूमि' राम मंदिर निर्माण के लंबे संघर्ष और उससे जुड़े बलिदानों पर आधारित है, जिसकी शूटिंग करीब दस दिनों तक अयोध्या में चलेगी। गौरतलब है कि राम मंदिर में कथित दान चोरी का मामला इन दिनों देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। मामले की जांच एसआईटी और पुलिस कर रही है तथा कई आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद जांच का दायरा लगातार बढ़ाया गया है।
![]() |
| Advertisement |



