दिनदहाड़े लाखों की चोरी का अब तक खुलासा नहीं, पीड़ित ने पत्रकारों से रूबरू होकर लगाई गुहार

चितईपुर थाना क्षेत्र के करमनवीर सुसवाही इलाके में बीते 4 जुलाई को दिनदहाड़े हुई लाखों की चोरी का अब तक खुलासा नहीं होने से पीड़ित परिवार परेशान है। पीड़ित दिनेश चन्द्र पटेल ने पत्रकारों से रूबरू होकर जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी गया सामान बरामद कराने की गुहार लगाई है।पीड़ित के अनुसार, वह 4 जुलाई को सुबह करीब 11.45 बजे घर से दुकान के लिए निकले थे।  इस बीच घर में कोई मौजूद नहीं था। 

इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर अलमारी का ताला तोड़ दिया और सोने-चांदी के आभूषण, करीब 20 हजार रुपये नकद समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए।दोपहर करीब 12:59 बजे बच्चे घर पहुंचे तो घर का सामान बिखरा मिला और अलमारी टूटी हुई थी। सूचना मिलने पर दिनेश चन्द्र पटेल घर पहुंचे तो पत्नी के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी गायब मिली। चोरी हुए सामान में सोने की चेन, कान के झुमके, मंगलसूत्र, लॉकेट, नथ, बच्चों की बाली, चांदी की पायल समेत अन्य आभूषण शामिल हैं।

Advertisement

पीड़ित ने बताया कि घटना के संबंध में चितईपुर थाने में लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया है। उन्होंने तीन लोगों पर शक जताते हुए पुलिस से उनसे पूछताछ करने की मांग की है। पीड़ित का आरोप है कि घटना को कई दिन बीत जाने के बावजूद अब तक चोरी का खुलासा नहीं हुआ और न ही चोरी गया सामान बरामद किया जा सका है।पीड़ित दिनेश चन्द्र पटेल ने पत्रकारों के माध्यम से पुलिस से गुहार लगाते हुए कहा कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए और चोरी गए जेवरात व नकदी बरामद कराई जाए।

Advertisement

Advertisement




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post