बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में 30 जुलाई से शुरू होने वाले पावन सावन माह को लेकर रेलवे प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। लाखों शिवभक्तों और कांवड़ यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए वाराणसी जंक्शन (कैंट रेलवे स्टेशन) पर सुरक्षा, स्वच्छता, यात्री सुविधाओं और भीड़ प्रबंधन के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
स्टेशन डायरेक्टर अर्पित गुप्ता ने बताया कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम यात्रा उपलब्ध कराना रेलवे की प्राथमिकता है। सावन के दौरान स्टेशन परिसर के खान-पान स्टॉलों पर सात्विक, शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। धार्मिक आस्था को देखते हुए स्टेशन परिसर में नॉनवेज भोजन की बिक्री प्रतिबंधित रहेगी। साथ ही 24 घंटे विशेष सफाई अभियान भी चलाया जाएगा।
![]() |
| Advertisement |
सुरक्षा व्यवस्था के तहत स्टेशन परिसर में लगे 180 से अधिक हाईटेक CCTV कैमरों से प्रवेश द्वार, प्लेटफॉर्म, फुट ओवर ब्रिज और सर्कुलेटिंग एरिया की 24 घंटे निगरानी होगी। CCTV के जरिए भीड़ की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी। इसके अलावा RPF और GRP के अतिरिक्त जवानों की तैनाती के साथ क्विक रिस्पांस टीम भी मौजूद रहेगी।श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष हेल्प डेस्क बनाए जाएंगे। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मेडिकल टीम 24 घंटे उपलब्ध रहेगी, जबकि जिला प्रशासन के सहयोग से फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की भी व्यवस्था की गई है।
![]() |
| Advertisement |
भीड़ बढ़ने की स्थिति में एक से दो खाली रैक बैकअप के तौर पर तैयार रखने की योजना है। श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने पर मंडल कार्यालय के निर्देशानुसार तत्काल स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जा सकती हैं।स्टेशन डायरेक्टर अर्पित गुप्ता ने कहा कि सावन माह में वाराणसी आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु की यात्रा को सुरक्षित, सुगम और यादगार बनाने के लिए रेलवे प्रशासन पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है।
![]() |
| Advertisement |

.jpeg)

