वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन के लिए डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा बने अधिकृत प्रत्याशी

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के संसदीय बोर्ड ने वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन के लिए वरिष्ठ प्रदेशीय उपाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। यह निर्णय लखनऊ स्थित डीएवी इंटर कॉलेज में आयोजित संसदीय बोर्ड की बैठक में लिया गया।

प्रत्याशी बनाए जाने पर डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने पांचवीं बार प्रत्याशी बनाकर उन पर भरोसा जताया है। वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के सभी अध्यक्षों और मंत्रियों ने भी उन पर विश्वास व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वह शिक्षकों के सम्मान, स्वाभिमान और अधिकारों को दिलाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगाएंगे और शिक्षक हितों के लिए मजबूती से संघर्ष करेंगे।

Advertisement

Advertisement

Advertisement






Post a Comment

Previous Post Next Post