वाराणसी में चलती बाइक बनी आग का गोला, कुछ ही मिनटों में जलकर राख

आदमपुर थाना क्षेत्र में सड़क पर चल रही एक मोटरसाइकिल में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने बाइक को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही मिनटों में बाइक धू-धू कर जलकर राख हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सामान्य रूप से सड़क पर चल रही थी, तभी अचानक उसमें आग लग गई। आग तेजी से फैलने पर चालक ने तत्काल बाइक छोड़कर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते बाइक आग का गोला बन गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

Advertisement


Advertisement

फिलहाल बाइक में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement


Post a Comment

Previous Post Next Post