हरिश्चंद्र घाट कॉरिडोर में अघोरपीठ न्यास के लिए सुविधाओं की मांग, कपाली बाबा ने राज्यमंत्री को लिखा पत्र

अघोरपीठ हरिश्चंद्र घाट, काशी के पीठाधीश्वर अवधूत कपाली बाबा ने उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा को पत्र भेजकर राजा हरिश्चंद्र घाट कॉरिडोर में अघोरपीठ हरिश्चंद्र घाट न्यास के लिए आवासीय कक्ष, टॉयलेट ब्लॉक और सत्संग हॉल समेत आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।

पत्र में कहा गया है कि प्राचीन हरिश्चंद्र घाट महाश्मशान पर विभिन्न आध्यात्मिक एवं धार्मिक व्यवस्थाएं संचालित होती हैं। यहां देश-विदेश से धार्मिक पर्यटक और श्रद्धालु साधना व प्रवास के लिए आते हैं। साथ ही प्राचीन यम धर्मेश्वर महादेव (मशाननाथ) और पौराणिक रूरू भैरव (रुद्र भैरव) समेत अन्य देवालय भी स्थित हैं।

Advertisement

अवधूत कपाली बाबा ने कहा कि धार्मिक यात्रियों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए व्यवस्थाएं पंजीकृत 'अघोरपीठ हरिश्चंद्र घाट काशी' न्यास द्वारा संचालित की जाती हैं। उन्होंने न्यास के सुचारू संचालन और श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए कॉरिडोर में न्यास के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।

Advertisement

Advertisement




Post a Comment

Previous Post Next Post