कांग्रेस की बूथ प्रहरियों की बैठक में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन

वाराणसी महानगर कांग्रेस कमेटी के भदैनी और बंगाली टोला ब्लॉक के बूथ प्रहरियों की बैठक मंगलवार को कैंट विधानसभा क्षेत्र के रामापुरा वार्ड स्थित जवाहर कुंज में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने की, जबकि संयोजन महानगर कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रमोद वर्मा ने किया।

बैठक के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इसके साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर संगठनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

Advertisement

बैठक में दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनशनरत छात्र-छात्राओं और युवाओं पर हुई पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इसके अलावा अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के मंदिर में चढ़ावे की चोरी और लूट के मामले पर भी चर्चा हुई। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार जांच के जरिए मुख्य आरोपियों को बचाने का काम कर रही है।

Advertisement

कार्यक्रम में संजीव सिंह, प्रमोद वर्मा, वकील अंसारी, अरुण सोनी, अफसर खान, सुनील श्रीवास्तव, शशि सोनकर, इस्लाम चाचा और सदानंद तिवारी सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement


Post a Comment

Previous Post Next Post