वाराणसी में ब्लिंकिट कर्मी की सड़क हादसे में मौत, CCTV फुटेज को लेकर उठे सवाल

सिगरा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में ब्लिंकिट कर्मी 21 वर्षीय साहिल की मौत हो गई। मृतक की पहचान साहिल पुत्र स्वर्गीय अब्दुल करीम, निवासी सरैया, मुस्लिमपुरा थाना जैतपुरा के रूप में हुई है। हादसे की सूचना पर देर रात सिगरा पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल साहिल को मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


बताया गया कि साहिल ब्लिंकिट में काम करता था और परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। करीब पांच वर्ष पहले उसके पिता अब्दुल करीम का आकस्मिक निधन हो गया था। साहिल तीन बहनों और एक छोटे भाई में सबसे बड़ा था। उसकी मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।सूत्रों के अनुसार, साहिल की मौत नगर निगम के किसी वाहन की चपेट में आने से होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Advertisement

Advertisement

Advertisement






Post a Comment

Previous Post Next Post