मीरघाट पर गंगा स्नान के दौरान 14 वर्षीय किशोरी की डूबने से मौत

मीरघाट पर मंगलवार सुबह गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। गहरे पानी में जाने से 14 वर्षीय किशोरी डूब गई। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही जल पुलिस, स्थानीय गोताखोर और नाविक मौके पर पहुंचे और संयुक्त अभियान चलाकर किशोरी को गंगा से बाहर निकाला।

किशोरी को तत्काल एंबुलेंस की मदद से कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान सिमरन ठाकुर (14) पुत्री पप्पू कुमार ठाकुर, निवासी ग्राम बनसोई, थाना मुशरख, जिला छपरा (बिहार) के रूप में हुई है।

Advertisement

बताया गया कि सिमरन अपने परिवार के साथ वाराणसी दर्शन और गंगा स्नान के लिए आई थी। स्नान के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चली गई और डूब गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

Advertisement

Advertisement




Post a Comment

Previous Post Next Post