BHU में छात्रों का प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में विभिन्न परीक्षा अनियमितताओं, पेपर लीक और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की कार्यप्रणाली के विरोध में छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में छात्र परिसर से सड़क पर उतरे और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारी छात्रों ने आरोप लगाया कि लगातार सामने आ रही परीक्षा अनियमितताओं से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। छात्रों ने NTA की निष्पक्ष जांच कराने के साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई।

Advertisement

छात्र नेताओं ने कहा कि जब तक परीक्षा व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष नहीं बनाया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान छात्रों ने हाथों में तख्तियां लेकर सरकार से युवाओं के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। प्रदर्शन को देखते हुए विश्वविद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रही। हालांकि प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा।

Advertisement

Advertisement




Post a Comment

Previous Post Next Post