वाराणसी। नगर निगम की ओर से हाउस टैक्स जमा करने पर दी जा रही छूट का लाभ अब तक 84,386 भवन स्वामी उठा चुके हैं। इन करदाताओं ने 10 प्रतिशत छूट के साथ कुल 69.30 करोड़ रुपये का गृहकर जमा किया है। वहीं, 37,151 भवन स्वामियों ने ऑनलाइन भुगतान कर 12 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट का फायदा लिया और करीब 35 करोड़ रुपये टैक्स के रूप में जमा किए हैं।
नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि वर्ष 2022 में हुए परिसीमन के बाद नगर निगम सीमा में करीब 2.33 लाख भवन गृहकर के दायरे में हैं। इस वित्तीय वर्ष में नगर निगम ने समय पर टैक्स जमा करने वाले भवन स्वामियों को छूट देने की व्यवस्था की है। ऑफलाइन भुगतान पर 10 प्रतिशत और ऑनलाइन भुगतान पर 12 प्रतिशत छूट दी जा रही है।
![]() |
| Advertisement |
नगर निगम के आंकड़ों के अनुसार, 30 जुलाई तक करीब 1.48 लाख भवन स्वामियों ने अभी तक गृहकर जमा नहीं किया है। ऐसे करदाता 31 जुलाई 2026 की रात 12 बजे तक ऑनलाइन माध्यम से भुगतान कर छूट का लाभ ले सकते हैं।नगर आयुक्त ने बताया कि तय समय सीमा समाप्त होने के बाद गृहकर जमा करने पर भवन स्वामियों को पूरा टैक्स देना होगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे मोबाइल के माध्यम से घर बैठे आसानी से और सुरक्षित तरीके से ऑनलाइन टैक्स जमा कर सकते हैं।
![]() |
| Advertisement |
उन्होंने कहा कि डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए ऑनलाइन टैक्स जमा करने वालों को 2 प्रतिशत की अतिरिक्त रियायत दी जा रही है। इससे ऑनलाइन भुगतान करने पर कुल 12 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है।
![]() |
| Advertisement |



