CSEAM मामले में वाराणसी पुलिस का एक्शन, साइबर टिपलाइन से मिली थी सूचना

वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र में चाइल्ड सेक्सुअल एक्सप्लॉइटेशन एंड एब्यूज मटेरियल (CSEAM) से जुड़े मामले में पुलिस ने एक 48 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की साइबर टिपलाइन से प्राप्त सूचना के आधार पर की गई।

पुलिस के अनुसार, एनसीआरबी पोर्टल के NCMEC टैब पर एक रिपोर्ट मिली थी, जिसमें एक इंस्टाग्राम अकाउंट से CSEAM अपलोड किए जाने की जानकारी दी गई थी। सूचना मिलने के बाद साइबर टीम ने मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, आईपी एड्रेस, डिवाइस आईडी समेत अन्य डिजिटल साक्ष्यों का तकनीकी विश्लेषण किया।

Advertisement

जांच के दौरान कुछ फोटो और वीडियो प्रथम दृष्टया संदिग्ध पाए गए। तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय सत्यापन के आधार पर पुलिस ने बड़ागांव थाना क्षेत्र के रहने वाले 48 वर्षीय व्यक्ति की पहचान की।

Advertisement

उपनिरीक्षक खुशबू सिंह की तहरीर पर बड़ागांव थाने में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की विवेचना इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह को सौंपी गई है। पुलिस डिजिटल साक्ष्यों की फोरेंसिक जांच के साथ अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।

Advertisement

बड़ागांव थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि मामला अभी जांच के अधीन है। उन्होंने कहा कि एफआईआर में लगाए गए आरोपों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया और वैज्ञानिक जांच के बाद ही होगी। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो इसे बच्चों के यौन शोषण से संबंधित ऑनलाइन सामग्री के खिलाफ वाराणसी में की गई महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post