बोमन ईरानी ने किया I.I.M.U.N. वाराणसी कॉन्फ्रेंस 2026 का शुभारंभ

सनबीम स्कूल, वरुणा में दो दिवसीय I.I.M.U.N. वाराणसी कॉन्फ्रेंस 2026 का भव्य शुभारंभ बॉलीवुड अभिनेता बोमन ईरानी और I.I.M.U.N. के प्रेसिडेंट ऋषभ शाह की उपस्थिति में हुआ। दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू हुए सम्मेलन में बोमन ईरानी ने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, अनुशासन और निरंतर सीखते रहने का संदेश देते हुए अपने सपनों के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।

सम्मेलन में 583 छात्र-छात्राएं विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समितियों में वैश्विक मुद्दों पर बहस, कूटनीतिक वार्ता और समाधान प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम में सनबीम समूह के अध्यक्ष डॉ. दीपक मधोक, उपाध्यक्ष भारती मधोक, निदेशक अमृता बर्मन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह को आकर्षक बनाया। अंत में प्रधानाचार्या डॉ. अनुपमा मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का मीडिया पार्टनर के टीवी चैनल रहा।

Advertisement

Advertisement

Advertisement






Post a Comment

Previous Post Next Post