सनबीम स्कूल, वरुणा में आयोजित दो दिवसीय I.I.M.U.N. (इंडियाज़ इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइट नेशंस) वाराणसी कॉन्फ्रेंस 2026 का सफलतापूर्वक समापन हुआ। सम्मेलन में वाराणसी एवं आसपास के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के 583 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय समितियों में समसामयिक वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श, बहस, कूटनीतिक संवाद और समाधान प्रस्तुत कर अपनी नेतृत्व क्षमता, तार्किक सोच एवं प्रभावी संवाद कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
सम्मेलन का शुभारंभ बॉलीवुड अभिनेता बोमन ईरानी एवं I.I.M.U.N. के प्रेसिडेंट ऋषभ शाह की उपस्थिति में हुआ था। अपने संबोधन में बोमन ईरानी ने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, अनुशासन और निरंतर सीखते रहने का संदेश दिया था।
![]() |
| Advertisement |
समापन अवसर पर सनबीम समूह के अध्यक्ष डॉ. दीपक मधोक, उपाध्यक्ष भारती मधोक, निदेशक अमृता बर्मन तथा प्रधानाचार्या डॉ. अनुपमा मिश्रा ने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में वैश्विक दृष्टिकोण, नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना विकसित करते हैं। सम्मेलन में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी रही, जबकि सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने आयोजन को यादगार बना दिया। कार्यक्रम का मीडिया पार्टनर के टीवी रहा।
![]() |
| Advertisement |
![]() |
| Advertisement |

.jpeg)

