वाराणसी: सारनाथ थाने में तैनात दरोगा दुर्गेश सिंह की हृदयाघात से मौत, पुलिस महकमे में शोक

वाराणसी के सारनाथ थाने में तैनात उपनिरीक्षक दुर्गेश सिंह (49) का शनिवार को हृदयाघात से निधन हो गया। सीने में तेज दर्द की शिकायत होने पर परिजन उन्हें पहले कबीरचौरा स्थित शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय ले गए। हालत गंभीर होने पर उन्हें ककरमत्ता स्थित पॉपुलर अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

दुर्गेश सिंह मूल रूप से मऊ जिले के मखना पिंडोहरी गांव के निवासी थे और वर्तमान में पुलिस लाइन में परिवार के साथ रहते थे। वर्ष 1997 में आरक्षी के पद पर भर्ती होने के बाद विभागीय परीक्षा पास कर उपनिरीक्षक बने। चार जनवरी 2023 से वे सारनाथ थाने में तैनात थे और अकथा बीट के सेकेंड ऑफिसर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

Advertisement

उनके परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक बेटी की शादी की थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दरोगा के असामयिक निधन से पुलिस विभाग और उनके परिजनों में शोक की लहर है।

Advertisement

Advertisement




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post