हाईटेंशन तार टूटने से युवती की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

देवरिया: जिले के भाटपाररानी थाना क्षेत्र में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन टूटकर गिरने से एक युवती की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग की।बताया जा रहा है कि भिंडा मिश्र गांव निवासी 18 वर्षीय काजल गुप्ता सोमवार रात घर के बाहर बंधे बछड़े को खोलने गई थी। इसी दौरान अचानक ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन टूटकर उसके ऊपर आ गिरी। करंट की चपेट में आने से काजल गंभीर रूप से झुलस गई, जबकि बछड़े की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बिजली आपूर्ति बंद कराने की कोशिश की, लेकिन आरोप है कि सप्लाई समय पर नहीं रोकी गई। काफी प्रयास के बाद युवती को करंट से अलग कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भाटपाररानी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।युवती की मौत की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। लोगों ने अस्पताल के बाहर बेलपार-बीआरडी मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन किया और बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

Advertisement 


Advertisement 

Advertisement 






Post a Comment

Previous Post Next Post