आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस

वाराणसी, 15 अगस्त। आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय एवं बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल, डोमरी, रामनगर में संयुक्त रूप से 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राम नरेश शर्मा और विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नीता त्रिपाठी ने निदेशक प्रो. कल्पलता पाण्डेय, बाल विद्यालय के निदेशक मुकुल पाण्डेय और सीएमओ अपूर्वा पाण्डेय की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया।

कार्यक्रम की शुरुआत रामनगर स्थित पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकालकर देशभक्ति नारों और उद्घोषों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

Advertisement
समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण, नाटक और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम, शहीदों के बलिदान और राष्ट्र के प्रति कर्तव्य की भावना को प्रदर्शित किया गया।निदेशक प्रो. कल्पलता पाण्डेय ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करने का अवसर देता है।
Advertisement
उन्होंने विद्यार्थियों से देश की एकता, अखंडता और विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। निदेशक मुकुल पाण्डेय ने विद्यार्थियों को राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना के साथ देश की प्रगति में योगदान देने का संदेश दिया।
Advertisement
प्राचार्य प्रो. राम नरेश शर्मा और प्रधानाचार्या नीता त्रिपाठी ने भी विद्यार्थियों से ईमानदारी, अनुशासन और मेहनत के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की। कार्यक्रम में बाल विद्यालय, प्रह्लादघाट की प्रधानाचार्या श्रीमती स्नेहलता पाण्डेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे। अंत में विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों के बीच मिष्ठान वितरण के साथ समारोह का समापन हुआ। 
Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post