चित्रकूट में मंदाकिनी उफनाई, घाट-पुल डूबेः उन्नाव में स्टीमर से पहुंचीं मंत्री; लखनऊ में बारिश के बाद धूप, 75 जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के चलते कई नदियां उफान पर हैं। गंगा, यमुना, शारदा समेत 11 नदियां चेतावनी बिंदु को पार कर चुकी हैं। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। रामघाट की सभी सीढ़ियां पानी में डूब गई हैं।

नदी के किनारे बने आरोग्यधाम पुल के ऊपर से भी पानी बह रहा है। प्रशासन ने लाउडस्पीकर से अनाउंस कर लोगों से नदी के किनारे न जाने की अपील की है।उन्नाव में गंगा का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का पानी घरों में घुस गया है। 

Advertisement

कई परिवार छतों पर रहने को मजबूर हैं, जबकि गलियों में नावें चल रही हैं। शुक्रवार को उच्च शिक्षा राज्यमंत्री और जिले की प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी स्टीमर से बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया।वाराणसी में भी गंगा का जलस्तर बढ़ने से घाटों पर स्थिति बिगड़ गई है। 

Advertisement

घाट किनारे बने 100 से अधिक छोटे मंदिर जलमग्न हो गए हैं। हरिश्चंद्र घाट का शवदाह स्थल भी पानी में डूब गया है।शनिवार सुबह लखनऊ, बाराबंकी और आसपास के इलाकों में बारिश हुई। करीब एक घंटे तक तेज बारिश के बाद मौसम साफ हुआ और धूप निकल आई।

Advertisement

मौसम विभाग ने आज प्रदेश के सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। बांदा, महोबा, झांसी और ललितपुर में भी बाढ़ का असर बढ़ रहा है। प्रशासन की ओर से प्रभावित इलाकों में निगरानी बढ़ाई गई है।

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post