श्रावण के अंतिम गुरुवार को सजेगी गुरु बृहस्पति देव की भव्य झांकी

श्रावण मास के अंतिम गुरुवार, 27 अगस्त को दशाश्वमेध स्थित गुरु बृहस्पति देव मंदिर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा की भव्य झांकी सजाई जाएगी। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में विशेष तैयारियां की जा रही हैं।

मंदिर के महंत अजय गिरी ने बताया कि इस अवसर पर बाबा का हरियाली, जल विहार, फल श्रृंगार और हिम श्रृंगार किया जाएगा। बाबा को अर्धनागेश्वर स्वरूप में आकर्षक ढंग से सजाकर पालने पर विराजमान कराया जाएगा। विशेष श्रृंगार के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना है।

आयोजन के दौरान देर रात तक नामचीन कलाकारों द्वारा भजन प्रस्तुत किए जाएंगे। भक्ति संगीत से मंदिर परिसर भक्तिमय होगा।




Post a Comment

Previous Post Next Post