श्रावण प्रदोष तिथि पर श्री भैरवेश्वर महादेव मंदिर में बाबा का भव्य श्रृंगार उत्सव श्रद्धा के साथ मनाया गया। 11 वैदिक ब्राह्मणों ने बाबा का लघु रुद्राभिषेक किया। इस अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के वरिष्ठ अर्चक पं. टेक नारायण उपाध्याय, पं. ओमप्रकाश मिश्रा, पं. राजेश पाठक, पं. नीरज पांडेय और पं. सरदारू महाराज ने आशीर्वचन दिया।
सायंकाल गीतकार कन्हैया दुबे ‘केडी’ के संयोजन में भव्य भजन संध्या हुई। स्नेहा अवस्थी, डॉ. अमलेश शुक्ला, व्यास मौर्य और शैलबाला ने कजरी सहित विभिन्न भजनों की प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। तबले पर जगदंबा सिंह, ढोलक पर भोला, कीबोर्ड पर संतोष और पैड पर विवेक ने संगत की।
कार्यक्रम के अंत में कलाकारों को स्मृति चिह्न, अंगवस्त्रम और प्रसाद देकर राधे मोहन अग्रवाल, अंकित अग्रवाल एवं विशाल झा ने सम्मानित किया।
Tags
Trending



