देवरिया में भाजपाइयों के बीच मारपीट, लाठी-डंडे चलने से मचा हंगामा

देवरिया में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडे चलने लगे। घटना के दौरान मौके पर काफी देर तक हंगामा होता रहा।

मारपीट का वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है।बताया जा रहा है कि किसी विवाद को लेकर भाजपा से जुड़े दो पक्षों में कहासुनी शुरू हुई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया।

Advertisement

मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन स्थिति कुछ देर तक तनावपूर्ण बनी रही।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

विवाद में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post