बाराबंकी में मंगलवार को भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। रामनगर-बाराबंकी हाईवे पर भूलभुलैया गांव के पास तेज रफ्तार डंपर ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार डंपर के अगले हिस्से में फंस गई और करीब 50 मीटर तक घिसटती चली गई।
हादसे में कार सवार पति-पत्नी और उनके दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि सात वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार के शीशे और दरवाजे तोड़कर सभी को बाहर निकाला। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया।
![]() |
| Advertisement |
घायल बच्ची को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।बताया गया कि श्रावस्ती जिले के भिनगा निवासी मोहम्मद शरीफ अपने परिवार के साथ कार से लखनऊ जा रहे थे। परिवार उनकी बीमार बहन को देखने के लिए निकला था।
![]() |
| Advertisement |
Tags
Trending



