सेंट के.सी. मेमोरियल इंग्लिश स्कूल में संस्थापक डॉ. कैलाश चंद्र शर्मा की जयंती पर सजे सांस्कृतिक रंग

सेंट के. सी. मेमोरियल इंग्लिश स्कूल एवं एसबीएसएस इंटर कॉलेज में विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय डॉ. कैलाश चंद्र शर्मा की 97वीं जयंती श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर रवि नंदन तिवारी एवं प्रधानाचार्य तृप्ति तिवारी ने संस्थापक की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का औपचारिक शुभारंभ हुआ।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत अलीशा और सोनम की भावपूर्ण गणेश वंदना से हुई। कक्षा 10 के छात्र अविरल अवस्थी ने स्व. डॉ. कैलाश चंद्र शर्मा के जीवन और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। एसबीएसएस इंटर कॉलेज के छात्रों ऋषभ, प्रेम और सार्थक ने डमरू की धुन के माध्यम से गंगा आरती की मनमोहक प्रस्तुति दी। विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने भी विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

समापन पर विद्यालय की कोऑर्डिनेटर राम श्रीवास्तव ने अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका फरहत ने किया। इस दौरान विद्यालय के पदाधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।




Post a Comment

Previous Post Next Post