तेज धमाके से दहला हुकुलगंज, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग

 हुकुलगंज तिराहे पर सांस्कृतिक संकुल के पास मंगलवार को ट्रांसफार्मर में अचानक तेज धमाके के साथ भीषण आग लग गई। धमाके के दौरान ट्रांसफार्मर से गर्म तेल के छींटे दूर तक जा गिरे, जिससे आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। 

ट्रांसफार्मर के नीचे खड़े लोग बाल-बाल बच गए।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास किया। सूचना मिलने के करीब आधे घंटे बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली।

Advertisement
दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी।घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।हालांकि, ट्रांसफार्मर में धमाके और आग से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।
Advertisement

Advertisement

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post