जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने स्पेशल ट्रेन में मोबाइल और नगदी चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मामला बीते अप्रैल माह का है, जब आजमगढ़ से बांद्रा जा रही स्पेशल ट्रेन में यात्री का मोबाइल फोन और नगदी चोरी हो गई थी।
पुलिस ने सर्विलांस की मदद से कार्रवाई करते हुए देवरीलाल पुत्र स्वर्गीय अंगूर लाल, मूल निवासी कछवा, मिर्जापुर को बनारस रेलवे स्टेशन के समीप से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन और नगदी बरामद हुई है।
जीआरपी और आरपीएफ की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने ट्रेन में चोरी की अन्य घटनाओं को भी अंजाम दिया है या नहीं।
Tags
Trending



