करणी सेना का बड़ा ऐलान: जाति नहीं, जरूरत के आधार पर मिले आरक्षण

आरक्षण व्यवस्था में संशोधन और यूजीसी से जुड़े मुद्दों को लेकर करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को शास्त्री घाट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार से आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा कर जाति के बजाय आर्थिक और सामाजिक जरूरत के आधार पर आरक्षण लागू करने की मांग उठाई।कार्यकर्ताओं का कहना था कि आरक्षण का लाभ उन्हीं लोगों को मिलना चाहिए, जिन्हें इसकी वास्तविक आवश्यकता है। 

उनका आरोप था कि सक्षम और संपन्न लोगों को आरक्षण का लाभ नहीं मिलना चाहिए। इसी क्रम में प्रदर्शनकारियों ने चिराग पासवान जैसे सक्षम नेताओं का उदाहरण देते हुए आरक्षण व्यवस्था में बदलाव की मांग की।करणी सेना ने यूजीसी के मुद्दे को लेकर जंतर-मंतर पर चल रहे धरने का भी समर्थन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश के विभिन्न जिलों में इस मुद्दे को लेकर प्रदर्शन किए जा रहे हैं और आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

कार्यकर्ताओं ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आरक्षण व्यवस्था में संशोधन की उनकी मांग पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो 2027 के विधानसभा चुनाव में इसका राजनीतिक असर देखने को मिल सकता है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने आंदोलन को आगे बढ़ाने और अपनी मांगों को मजबूती से उठाने का ऐलान किया।





Post a Comment

Previous Post Next Post