प्रयागराज में शादी के नाम पर 40 महिलाओं से ठगी का आरोप, भाजपा विधायक की बेटी भी पीड़ितों में शामिल

प्रयागराज के झूंसी इलाके में शादी के नाम पर महिलाओं को ठगी का शिकार बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अनुज त्रिवेदी और उसके बेटे पर अलग-अलग शहरों में करीब 40 महिलाओं को शादी के नाम पर फंसाकर रुपये और जेवर हड़पने का आरोप है। इनमें एक भाजपा विधायक की डॉक्टर बेटी भी शामिल बताई गई है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी खासतौर पर विधवा और तलाकशुदा महिलाओं से संपर्क करता था। पहले बातचीत के जरिए विश्वास कायम किया जाता और फिर शादी का प्रस्ताव देकर उनसे रुपये और जेवर लिए जाते थे। आरोप है कि इस पूरे मामले में आरोपी ने अपने बेटे प्रखर को भी शामिल कर रखा था।

Advertisement
झूंसी की एक शिक्षिका ने आरोप लगाया है कि शादी का भरोसा देकर उनसे करीब 11 लाख रुपये और 50 ग्राम सोने के जेवर लिए गए। शिक्षिका ने अनुज और उसके बेटे के खिलाफ झूंसी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
Advertisement
पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि ठगी के लिए अलग-अलग पहचान और रिश्तों का इस्तेमाल किया जाता था। बताया गया कि अनुज कई महिलाओं के सामने अपने बेटे प्रखर को भाई बताता था और बाद में उसी के साथ शादी का रिश्ता कराया जाता था। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क और अन्य संभावित पीड़ित महिलाओं की जानकारी जुटा रही है।
Advertisement
पुलिस के मुताबिक, आरोपी अनुज त्रिवेदी फिलहाल मुंबई की जेल में बंद है। उसके खिलाफ सीतापुर, प्रयागराज और मुंबई समेत अन्य जगहों पर भी मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। झूंसी पुलिस आरोपी से जुड़े पुराने मुकदमों, दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की जानकारी जुटाने के लिए मुंबई जाएगी। मामले की जांच जारी है।

Advertisement

 

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post