संभल की असमोली थाना पुलिस ने मेले से छोटे बच्चों का अपहरण कर उन्हें दिल्ली में बेचने वाले कथित गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में IVF क्लीनिक में नर्स के तौर पर काम करने वाली महिला समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है और दो बच्चों को बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक, ओबरी गांव के मेले से 5 अगस्त को चार वर्षीय उवेश लापता हुआ था। इसके बाद 9 अगस्त को इसी मेले से चार वर्षीय सुलेमान के गायब होने की सूचना मिली। जांच के दौरान पुलिस ने करीब 80 किलोमीटर तक CCTV फुटेज खंगाली और संदिग्ध वाहनों का पीछा करते हुए गिरोह का कनेक्शन संभल से मुरादाबाद होते हुए दिल्ली तक पाया।
 |
| Advertisement |
पुलिस ने फरीद, फैसल, शमशाद, कोमल, वंदना जैन और गुड्डी को गिरफ्तार किया है। पुलिस का आरोप है कि कोमल दिल्ली के एक IVF क्लीनिक में नर्स थी और बच्चों को आगे पहुंचाने वाले नेटवर्क से जुड़ी थी। गिरोह पर मांग के अनुसार बच्चों को भीड़भाड़ वाली जगहों से उठाकर फर्जी दस्तावेजों के जरिए बेचने का आरोप है। |
| Advertisement |
पुलिस के अनुसार, उवेश को कथित तौर पर 2.40 लाख रुपये में सौंपे जाने की बात सामने आई है, जबकि दूसरे बच्चे के मामले में पुलिस की कार्रवाई की भनक लगने के बाद आरोपियों ने उसे मेले के बाहर छोड़ दिया। |
| Advertisement |
मामले में कुछ अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।  |
| Advertisement |