यूजीसी-नेट (जून 2026) परीक्षा की उत्तर कुंजी और परिणाम जारी होने में हो रही देरी को लेकर अभ्यर्थियों में असमंजस और चिंता बढ़ती जा रही है। परीक्षा संपन्न हुए करीब एक माह का समय बीतने के बावजूद अब तक उत्तर कुंजी और परिणाम घोषित नहीं किए जाने पर अभ्यर्थियों ने जल्द प्रक्रिया पूरी करने की मांग उठाई है।
इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजकर कहा गया है कि पूर्व में यूजीसी-नेट परीक्षा के आयोजन के कुछ दिनों के भीतर उत्तर कुंजी जारी कर दी जाती थी, जिससे अभ्यर्थियों को अपने प्रदर्शन का आकलन करने का अवसर मिलता था। इस बार उत्तर कुंजी और परिणाम में हो रही देरी के कारण देशभर के लाखों अभ्यर्थी मानसिक तनाव और अनिश्चितता की स्थिति से गुजर रहे हैं।
![]() |
| Advertisement |
अभ्यर्थियों का कहना है कि परिणाम में देरी का असर आगे की शैक्षणिक और रोजगार संबंधी प्रक्रियाओं पर भी पड़ रहा है। पीएचडी प्रवेश, सहायक आचार्य (असिस्टेंट प्रोफेसर) की भर्ती, छात्रवृत्ति समेत अन्य शैक्षणिक अवसर परिणाम जारी न होने के कारण प्रभावित हो सकते हैं। इससे अभ्यर्थियों का समय और अवसर दोनों प्रभावित होने की आशंका है।
![]() |
| Advertisement |
पत्र के माध्यम से मांग की गई है कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) को आवश्यक निर्देश देकर यूजीसी-नेट जून 2026 की उत्तर कुंजी और परिणाम जल्द से जल्द जारी कराया जाए। साथ ही भविष्य में ऐसी परीक्षाओं की उत्तर कुंजी और परिणाम जारी करने की प्रक्रिया के लिए स्पष्ट और समयबद्ध व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी अपील की गई है, ताकि अभ्यर्थियों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
![]() |
| Advertisement |

.jpeg)

