चेतगंज में गाड़ी हटाने को लेकर विवाद, ईंट से हमला कर तीन लोगों को घायल करने का आरोप; पांच के खिलाफ FIR

चेतगंज थाना क्षेत्र के बागबरियार सिंह में गाड़ी हटाने को लेकर हुए विवाद में ईंट से हमला कर तीन लोगों को घायल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, 31 जुलाई की रात करीब 9:29 बजे शिवशंकर अग्रहरि अपनी गाड़ी निकाल रहे थे। आरोप है कि रास्ते में संतोष अग्रहरि की गाड़ी खड़ी थी। गाड़ी आगे-पीछे करने के दौरान संतोष की गाड़ी गिर गई, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि संतोष ने गाली-गलौज करते हुए शिवशंकर के घर में घुसकर उनके माता-पिता के साथ मारपीट की। 

बीच-बचाव करने पहुंची शिवशंकर की पत्नी के साथ भी धक्का-मुक्की का आरोप है। बताया गया कि शोर सुनकर शिवशंकर के साले ओमेश्वर नाथ गुप्ता और रोहित कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे। आरोप है कि इसी दौरान विक्की, संतोष, मदन, गोपाल के दो लड़कों और एक अज्ञात व्यक्ति ने ईंटों से हमला कर दिया। हमले में रोहित कुमार गुप्ता का सिर फट गया, जबकि शिवशंकर को आंख और सिर में चोट आई। वहीं, ओमेश्वर नाथ गुप्ता के सिर, आंख और कंधे पर चोट लगी। पीड़ित ने घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग दी।मामले में चेतगंज पुलिस ने विक्की, संतोष अग्रहरि, मदन, गोपाल के दो लड़कों और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।




Post a Comment

Previous Post Next Post