होटल के कमरे में मिला महाराष्ट्र के युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में रोडवेज के समीप स्थित होटल विजय के एक कमरे में महाराष्ट्र निवासी युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। होटल के कमरे में युवक का शव मिलने की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की।

पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में ले लिया। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस मौत की वजह जानने के लिए विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। युवक होटल में कब और किस उद्देश्य से ठहरा था, इस संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने होटल के कर्मचारियों से पूछताछ करने के साथ ही कमरे की भी जांच की है




Post a Comment

Previous Post Next Post