झूलेलाल मंदिर में चालिया महोत्सव की धूम, भजनों से गूंजा मंदिर परिसर

लक्सा स्थित झूलेलाल मंदिर में पूज्य झूलेलाल भक्त सेवा समिति की ओर से 40 दिवसीय चालिया महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। महोत्सव के 35वें दिन उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र‘दयालु’ मुख्य अतिथि रहे।

सिंधी समाज के प्रमुख जय प्रकाश बालानी ने अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत किया।कार्यक्रम की शुरुआत भगवान झूलेलाल और हिंगलाज माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पल्लव प्रार्थना से हुई। सिंधी समाज की महिलाओं ने भजनों की प्रस्तुति दी।

Advertisement

 इसके बाद भगवान झूलेलाल और भगवान विष्णु की भव्य आरती कर विश्व में सुख-शांति की कामना की गई। अंत में भगवान को सिंधी व्यंजनों का भोग लगाकर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।

Advertisement

कार्यक्रम में जेपी बालानी, सुरेश तुलस्यान, अनिल शर्मा, रोहित बलानी, सतीश छाबड़ा, वासुदेव नागवानी सहित सिंधी समाज के लोग मौजूद रहे।

Advertisement



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post