बीएचयू में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ एवं कला उत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ

केंद्रीय विद्यालय संगठन, वाराणसी संभाग की ओर से आयोजित आंचलिक राष्ट्रीय एकता पर्व ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ एवं कला उत्सव-2026 का गुरुवार को बीएचयू के पं. ओंकारनाथ ठाकुर ऑडिटोरियम में शुभारंभ हुआ।

 
आयोजन की मेजबानी केंद्रीय विद्यालय, बीएचयू परिसर द्वारा की जा रही है।कार्यक्रम में जबलपुर, आगरा, लखनऊ, वाराणसी और रांची संभाग के विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में 31 अनुरक्षकों के साथ कुल 291 विद्यार्थी शामिल हुए, जिनमें 178 छात्र और 113 छात्राएं हैं।

Advertisement
विद्यार्थियों ने विभिन्न क्षेत्रों की कला, संस्कृति, संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों के माध्यम से सांस्कृतिक विविधता की झलक पेश की।उद्घाटन समारोह में केंद्रीय विद्यालय संगठन की उपायुक्त डॉ. सुकृति रेवानी, बीएचयू के कुलसचिव डॉ. राजन श्रीवास्तव और कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी सहित अन्य अधिकारी, शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।

Advertisement
कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम्, दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।
Advertisement
 उप प्राचार्य आशुतोष पांडे और शैलेम कुमार ने आयोजन की व्यवस्थाओं में सहयोग किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक विविधता के प्रति सम्मान और भारतीय कला एवं परंपराओं के संरक्षण की भावना विकसित करना है।


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post