कैंट रेलवे स्टेशन के सामने विजय नगरम मार्केट में गुरुवार को नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए राजा बाबू के बहुमंजिला गेस्ट हाउस समेत एक दुकान को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान नगर निगम की टीम के साथ भारी पुलिस बल तैनात रहा।
नगर निगम के अनुसार, संबंधित प्रतिष्ठानों को पूर्व में दुकान खाली करने और ध्वस्तीकरण को लेकर नोटिस जारी किया गया था। इसके खिलाफ संबंधित पक्ष हाई कोर्ट पहुंचा था, जहां मुकदमा खारिज होने के बाद नगर निगम ने सीलिंग की कार्रवाई की।
अपर नगर आयुक्त अमित कुमार के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने कार्रवाई पूरी की। सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसीपी चेतगंज शुभम सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।वहीं, गेस्ट हाउस संचालक ने नगर निगम की कार्रवाई को मनमाना बताते हुए विरोध जताया। कुछ अधिवक्ताओं ने अपर नगर आयुक्त से कार्रवाई के लिए समय देने की मांग भी की, लेकिन नगर निगम की टीम ने कार्रवाई जारी रखी।



