BHU में 33 पेड़ों की कटाई का मामला, ₹2.65 करोड़ जुर्माने पर छात्रों ने सौंपा ज्ञापन

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) परिसर में 33 पेड़ों की कथित अवैध कटाई और NGT द्वारा बरकरार रखे गए ₹2.65 करोड़ के जुर्माने के मामले में छात्र प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने मांग की कि जुर्माने की राशि का भार छात्रों की फीस या विश्वविद्यालय के बजट पर न डाला जाए।

छात्र प्रतिनिधियों ने दोषी अधिकारियों से जुर्माने की व्यक्तिगत वसूली, जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ नामजद FIR और विश्वविद्यालय के करीब 1,300 एकड़ परिसर में पेड़ों की डिजिटल ट्री सेंसस एवं जियो-टैगिंग कराने की मांग की।

छात्रों ने बताया कि मामले में शिक्षा मंत्रालय, UGC, NAAC और NGT को भी पत्र व ई-मेल भेजकर निष्पक्ष जांच और हस्तक्षेप की मांग की गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्धारित समय में जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो छात्र लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन आगे बढ़ाएंगे।ज्ञापन देने वालों में सत्यम सिंह, अमन मौर्य, लक्ष्य पाराशर, हिमांशु राय, अभिजी सिंह विवर्त, प्रिंस, अनुराग और अश्विनी समेत छात्र प्रतिनिधि शामिल रहे।





Post a Comment

Previous Post Next Post