रोहनिया थाना क्षेत्र के बच्छाव स्थित मालवीय इंटर कॉलेज के पीछे पश्चिम पूरा इलाके में गुरुवार को बंद कमरे से MSc छात्रा का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान श्रेया उपाध्याय उर्फ सोनम के रूप में हुई है। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी और 18 अगस्त से लापता थी। परिजनों ने उसी दिन राजातालाब थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
स्थानीय लोगों को मकान से तेज बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा खुलवाया तो अंदर श्रेया का शव मिला। परिजनों के मुताबिक, श्रेया की लगातार विवेक चौबे नामक युवक से बातचीत होती थी। गुरुवार को परिजन उसके घर पहुंचे, लेकिन वह नहीं मिला। बताया जा रहा है कि युवक के बैग से मिली चाबी से घटनास्थल वाले कमरे का ताला खोला गया, जहां छात्रा का शव बरामद हुआ।
![]() |
पुलिस के अनुसार मामला प्रथम दृष्टया हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द घटना के खुलासे का दावा किया है।



