बरेका में सावन महोत्सव का रंगारंग आयोजन, महिलाओं ने उत्साह से लिया हिस्सा

 संस्थान की ओर से सावन की हरियाली, लोक संस्कृति और महिला सहभागिता को समर्पित सावन महोत्सव का रंगारंग आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर सावन के उल्लास को जीवंत किया।

कार्यक्रम का आयोजन बरेकाएवं संचालन शिवांशी फिटनेस जोन की संचालिका बिंदु सिंह ने किया। पारंपरिक गीत-संगीत और मनोरंजक खेलों ने कार्यक्रम में उत्साह भर दिया। फिटनेस, रूप एवं वस्त्र सज्जा के आधार पर पिंकी त्रिपाठी को ‘मिस सावन’ चुना गया। श्रेष्ठ बैलेंस प्रतियोगिता में रंजू यादव और म्यूजिकल चेयर में पूजा कश्यप ने प्रथम स्थान हासिल किया।

विजेताओं एवं श्रेष्ठ प्रतिभागियों को बरेका के जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार एवं रजनी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। आयोजन को सफल बनाने में एसके सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

महोत्सव के माध्यम से महिलाओं को मनोरंजन एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का अवसर देने के साथ भारतीय लोक परंपराओं और सावन की संस्कृति को जीवंत रखने का संदेश दिया गया।



Post a Comment

Previous Post Next Post