नवनीता कुँवर पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया सावन महोत्सव

सुसुवाही स्थित नवनीता कुँवर पब्लिक स्कूल परिसर में सावन महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजेश कुमार राय, उपाध्यक्ष प्रवीण राय, प्रधानाचार्य डॉ. दिवाकर राय और कनिष्ठ समन्वयक असीम कुमार घोषाल ने दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया।

महोत्सव में बच्चों ने शिव पूजन, कजरी, गीत, नृत्य और संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। पर्यावरण जागरूकता से जुड़ी प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने ऋतु और प्रकृति के महत्व का संदेश भी दिया। छात्राओं ने मेहंदी लगाकर अपनी कला और उत्साह का प्रदर्शन किया।

प्रधानाचार्य डॉ. दिवाकर राय ने कहा कि भारत में विभिन्न ऋतुओं का अपना विशेष महत्व है। प्रत्येक ऋतु पर्यावरण, संस्कृति और हमारे परिवेश से जुड़ी होती है, इसलिए इनके महत्व को समझना और सहेजना आवश्यक है।कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका पूर्णिमा सिंह ने किया। इस अवसर पर शिक्षिका अंशु सिंह ने स्वागत संबोधन प्रस्तुत किया।




Post a Comment

Previous Post Next Post