बीएचयू में युवा सत्संग महोत्सव: ‘डिग्री से आगे की शिक्षा’ पर मंथन, संस्कार और गुरु की भूमिका पर जोर

काशी हिंदू विश्वविद्यालय स्थित शताब्दी कृषि प्रेक्षागृह में ‘बी यि कंसेंट्रिक’ संस्था की ओर से आयोजित एक दिवसीय युवा सत्संग महोत्सव का रविवार को समापन हुआ। महोत्सव में देशभर से आए युवाओं, विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया।महोत्सव का मुख्य विषय ‘डिग्री से आगे की शिक्षा’ रहा। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री और रोजगार तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि व्यक्ति के चरित्र, संस्कार, व्यवहार और सामाजिक जिम्मेदारियों में भी इसका प्रभाव दिखना चाहिए।

कार्यक्रम में जीवन में गुरु की भूमिका, ध्यान, व्यक्तित्व निर्माण और भारतीय संस्कृति से जुड़ाव पर चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने युवाओं को आधुनिक शिक्षा के साथ जीवन-मूल्यों और आत्मअनुशासन को अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में आईआईटी बीएचयू, चिकित्सा विज्ञान संस्थान बीएचयू समेत विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों के विशेषज्ञों ने युवाओं से संवाद किया। विशेष संगीत कार्यक्रम ने भी युवाओं में उत्साह का संचार किया। शिक्षा, संस्कार और जीवन-मूल्यों के संदेश के साथ महोत्सव संपन्न हुआ।




Post a Comment

Previous Post Next Post