आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय में वर्चुअल लैब कार्यशाला, 180 छात्र-छात्राओं ने लिया प्रशिक्षण

आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय, डोमरी, रामनगर में आईआईटी रुड़की के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय वर्चुअल लैब कार्यशाला का समापन हुआ। कार्यशाला के दूसरे दिन विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।कार्यशाला में विद्यार्थियों को वर्चुअल लैब के माध्यम से प्रयोगात्मक एवं डिजिटल शिक्षण की आधुनिक तकनीकों से परिचित कराया गया। विशेषज्ञों ने वर्चुअल लैब के डिजिटल संसाधनों और प्रयोगात्मक गतिविधियों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को ऑनलाइन प्रयोग करने की प्रक्रिया समझाई। साथ ही विद्यार्थियों की तकनीकी एवं शैक्षणिक जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।

कार्यशाला में आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय सहित बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल डोमरी, बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल प्रहलादघाट, श्रीमती प्यारी देवी इंटर कॉलेज रामनगर, सेंट स्टीफन स्कूल रामनगर और रामप्रसाद बालिका इंटर कॉलेज नारायणपुर, मिर्जापुर के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। दो दिवसीय कार्यशाला में करीब 180 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।

कार्यशाला का प्रतिवेदन डॉ. सोफिया खानम ने प्रस्तुत किया और संचालन श्रीमती अल्पा चतुर्वेदी ने किया। प्राचार्य प्रो. राम नरेश शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। निदेशक प्रो. कल्पलता पाण्डेय ने कहा कि इस तरह की कार्यशालाओं से विद्यार्थियों के ज्ञान में वृद्धि के साथ उन्हें आधुनिक तकनीकों की जानकारी मिलती है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसी कार्यशालाएं आयोजित करने की बात कही। इस अवसर पर महाविद्यालय की सीएमओ श्रीमती अपूर्वा पाण्डेय सहित शिक्षक एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे।




Post a Comment

Previous Post Next Post