स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल घोरावल शाखा में अंतर्विद्यालयीय अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें स्कूल की पांचों शाखाओं से दो-दो विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंधक एवं सचिव बाबा प्रकाशध्यानानन्द ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
प्रतियोगिता में गढ़वाघाट शाखा की श्रेया सिंह और रिद्धि ने प्रथम स्थान हासिल किया। बनपुरवा शाखा की श्रेया वर्मा और दीक्षा पाण्डेय द्वितीय, घोरावल की आराधना साहू और अनन्या जायसवाल तृतीय स्थान पर रहीं। चुर्क शाखा चतुर्थ और जगतगंज शाखा पांचवें स्थान पर रही।
विद्यार्थियों ने ‘वीडियो गेम संज्ञानात्मक विकास का उपकरण है या अकादमिक विकास में रुकावट’ विषय पर अंग्रेजी में पक्ष-विपक्ष में तर्क प्रस्तुत किए। बाबा प्रकाशध्यानानन्द ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों की प्रतिभा और आत्मविश्वास निखरता है। प्रतियोगिता के अंत में प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।



