वाराणसी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का सरकार पर हमला, NEET से चढ़ावा चोरी तक उठाए सवाल

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने वाराणसी में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। NEET परीक्षा को लेकर उन्होंने कहा कि दोबारा परीक्षा की तारीख गलत तय की गई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके अधिकारी गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि अधिकारी चला रहे हैं।

अजय राय ने राम मंदिर से जुड़े चढ़ावा चोरी मामले पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अब तक आरोपी की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई और चंपत राय पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई। आरोपी अनिल मिश्रा के गेरुआ वस्त्र पहनने पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि संतों का अपमान करने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

Advertisement

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के चढ़ावे की रसीद वाले बयान पर कटाक्ष करते हुए अजय राय ने कहा कि चढ़ावे की कोई रसीद नहीं मिलती और ऐसे बयान फ्रस्ट्रेशन में दिए जा रहे हैं। उन्होंने बिहार की जीत को बनारस में दोहराने का दावा किया।

Advertisement

इस दौरान अजय राय ने 8 अगस्त को राहुल गांधी के प्रयागराज कार्यक्रम को लेकर पोस्टर जारी किया, जिसमें 'जॉब नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा' का स्लोगन लिखा है। कंगना रनौत के आरएसएस से जुड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यदि वह संघ की प्रचारक बनना चाहती हैं तो संसद की सदस्यता से इस्तीफा दे दें।

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post